Gopalganj News: किशोर विजय हत्याकांड में नया मोड़; रास्ते के विवाद में की गई हत्या, मृतक के भाई ने लगाए आरोप

[ad_1]

Gopalganj News: Kishore Vijay murdered over road dispute

विजय का फाइल फोटो और घटनास्थल से पहुंची टीम।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के जगरनाथा गांव में बुधवार की दोपहर 12 वर्षीय विजय यादव की चाकू से हमलाकर हत्या करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मामले में परिजन के बयान पर मृतक के पड़ोस के पांच लोगों के थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया है। 

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जगरनाथा गांव में बुधवार की दोपहर पड़ोस के एक नाबालिग ने गांव के विमल यादव के 12 वर्षीय किशोर विजय यादव पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। जब तक उसको सदर अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो गई। बीच बचाव में आए 55 वर्षीय अधेड़ परमेश्वर बैठा को भी चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। 

मामले में मृतक किशोर के बड़े भाई अजय कुमार यादव ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके परिवार के साथ पड़ोस के सुजीत चौधरी के परिवार से कई वर्षों से विवाद चल रहा है, जिसको लेकर सुजीत चौधरी के परिवार के लोग मेरे परिवार के सदस्यों को जान से मारने की योजना बनाते रहते थे। रास्ते के विवाद को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। थाने में कोई प्राथमिकी नहीं कराई गई है। 

बुधवार की दोपहर घटना को अंजाम देने के नीयत से ही सुजीत चौधरी के परिवार के लोग उसे अपने पास बुला रहे थे। विजय यादव उनके पास नहीं गया। बाद में सुजीत चौधरी अपने एक किशोर बेटे को भेजकर खेलने के बहाने बहला फुसलाकर उचकागांव हाई स्कूल के पीछे नहर पइन के बगल में स्थित एक पर्ती खेत में ले जाकर चाकू से हमला कर 12 वर्षीय किशोर विजय यादव को जख्मी कर दिया गया। जिसे सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बीच बचाव में आए 55 वर्षीय वृद्ध परमेश्वर बैठा को भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। 

मामले में मृतक विजय यादव के बड़े भाई अजय कुमार यादव के आवेदन पर अपने पड़ोसी सुजीत चौधरी, उनके भाई अमरजीत चौधरी, भतीजा प्रिंस कुमार, पत्नी प्रमिला देवी, वहीं एक 12 वर्षीय विधि विरुद्ध बालक के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर, अपर थानाध्यक्ष शमशाद राजा, आना चेक चेक पोस्ट प्रभारी स्वीटी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर घटना के बाद फरार चल रहे विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए विधि विरुद्ध बालक के निशानदेही पर घटना में प्रयोग किए गए चाकू को बुधवार की देर रात उचकागांव हाई स्कूल के पीछे से बरामद कर लिया है। मामले में विधि विरुद्ध बालक से पूछताछ करने के बाद गुरुवार के दिन पुलिस संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी कर रही थी।

एफएसएल की टीम ने की जांच

जगरनाथा गांव में मृतक 12 वर्षीय विजय यादव की हत्याकांड मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर की मांग पर गुरुवार की सुबह मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम पहुंची। जिसने ने घटनास्थल का अच्छी तरह से निगरानी करने के बाद खून के सैंपल को बरामद किया है। खून के सैंपल को बरामद करने के बाद एफएसएल की टीम मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *