Gorakhpur: पासपोर्ट में लापरवाही में पाए जाने पर आठ सिपाही लाइनहाजिर, विभागीय जांच के आदेश

[ad_1]

Eight constables in line Hajir after being found negligent in passport

गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



पासपोर्ट सत्यापन तत्काल करने के आदेश के बाद भी हीलाहवाली करने पर जिले के अलग-अलग थानों में तैनात आठ सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया गया। एसएसपी ने सभी पर दंडात्मक कार्रवाई का आदेश देते हुए विभागीय जांच को कहा है। ये सभी लापरवाही में लोगों के पासपोर्ट सत्यापन को फंसाए हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, पासपोर्ट को लेकर घर पर जाकर सत्यापन करने का आदेश आईजी जे रविंद्र ने जारी किया था। इसके बाद से ही पुलिस में सुधार भी आया, लेकिन एसएसपी के पास कई शिकायते पहुंच रही थी, जिसमें पुलिस वाले जानकर ही लोगों के सत्यापन को फंसाए हुए थे, जिस वजह से कइयों का पासपोर्ट जारी नहीं हो पा रहा था।

शिकायत के आधार पर एसएसपी ने गोपनीय जांच कराकर कार्रवाई कर दी है। एसएसपी ने सहजनवां थाने के जनमेजय यादव, बड़हलगंज में तैनात अतुल यादव , गोरखनाथ थाने के आरक्षी पवन खरवार, गुलरिहा के राजू यादव, तिवारीपुर थाने के मोहम्मद आफताब, तिवारीपुर अवधेश बिंद, बेलघाट के अमित कुमार, गौरी तिवारी को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पासपोर्ट जांच में लापरवाही पाए जाने पर सभी पर कार्रवाई कर दी गई है। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *