Gorakhpur: पूर्व सीएम के बेटे समेत 20 को असलहा जमा करने की चेतावनी, निरस्त हो सकता है लाइसेंस

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

तीन असलहे रखने वालों को अपना एक असलहा जमा करने के लिए जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है। एक सप्ताह के भीतर जमा नहीं करने पर संबंधित का आखिर में लिए गए शस्त्र का लाइसेंस निरस्त करते हुए शस्त्र जब्त कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर महिला थाने में किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, केस दर्ज

जिन्हें चेतावनी दी गई है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के बेटे विक्रम बहादुर सिंह, नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट काॅलेज बड़हलगंज के पूर्व प्राचार्य डॉ. शिवदत्त तिवारी, संजय सिंह, सुजाता अग्रवाल, मंजूर आलम, सत्येंद्र बहादुर सरकारी, अनय कुमार सिंह, सैयद फौआद अली, अमित कुमार सिंह, रामनरेश चंद, विजय बहादुर गुप्ता, उदयवीर सिंह, छोटेलाल, रमेश कुमार पांडेय, गौतम पोद्दार, आलोक शेखर तिवारी, जयराम प्रसाद, जितेंद्र नाथ सिंह, विश्ररम प्रसाद सिंघानिया, अंजनी कुमार सिंह का नाम शामिल है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *