Gorakhpur: बांसगांव सांसद और विधायक के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, गांव में लगाए पोस्टर्स

[ad_1]

Villagers demonstrated against Bansgaon MP and MLA

सांसद विधायक का विरोध करते ग्रामीण।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


गांव में विकास कार्य नहीं होने से नाराज जगदीशपुर भलुवान के ग्रामीणों ने बांसगांव सांसद कमलेश पासवान और विधायक विमलेश पाासवान के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही दोनों के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधी पोस्टर भी लगा दिए।

बृहस्पतिवार शाम ग्रामीणों ने बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गगहा क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान गांव में भाजपा विधायक विमलेश पासवान और उनके भाई सांसद कमलेश पासवान के प्रवेश को प्रतिबंधित करने वाले पोस्टर को लेकर भगवान चौराहे पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण हाथ में बकायदा टूटी सड़कों की तस्वीर वाले पोस्टर और फ्लैक्स लिए रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि जीतने के बाद से विधायक विमलेश पासवान और उनके भाई सांसद कमलेश पासवान ने कभी ग्रामीणों की सुधि नहीं ली। पिछले पांच साल के दौरान क्षेत्र में ना तो सांसद निधि से कोई काम हुआ और ना ही विधायक ने जनता की समस्याओं का समाधान किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति किसी एक गांव की नहीं बल्कि पूरे बांसगांव क्षेत्र में की है।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *