[ad_1]

भू माफिया कमलेश यादव व उसके साथी दीनानाथ प्रजापति के संपत्ति को जब्त करती पुलिस व प्रशासन की टीम।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सीलिंग की जमीन बेचकर आईटीआई कॉलेज के मालिक बने भू-माफिया कमलेश यादव और उसके साथी दीनानाथ प्रजापति की 105 करोड़ रुपये की संपत्तियां बुधवार को जब्त कर ली गई। इसमें जमीन, मकान, मैरिज हॉल और दो आईटीआई कॉलेज शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान डुगडुगी बजाकर पुलिस ने भू-माफिया की करतूतों से आसपास के लोगों को अवगत कराया।
हालांकि, कार्रवाई वाले दोनों कॉलेजों में पढ़ाई बंद नहीं कराई गई है। कॉलेज का संचालन अभी प्रशासन की देखरेख में होगा। छात्रों को दूसरे कॉलेज में शिफ्ट करने या फिर इसे सरकारी बनाने की मांग के लिए शासन को पत्र लिखने की तैयारी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने भू-माफिया बहरामपुर निवासी कमलेश यादव, उसके साथी दीनानाथ प्रजापति व मनोज कुमार पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। पुलिस ने उनकी संपत्तियों को जब्त करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। डीएम के आदेश पर बुधवार को एसडीएम चौरीचौरा प्रशांत वर्मा, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एएसपी मानुष पारिक के साथ एम्स थानेदार मदन मोहन मिश्रा टीम के साथ पहुंचे।
इसे भी पढ़ें: हड़हवा रेलवे क्रॉसिंग पर फोरलेन ओवरब्रिज के प्रस्ताव को मंजूरी, जाम से मिलेगी मुक्ति
[ad_2]
Source link