[ad_1]

गोरखनाथ ओवरब्रिज।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जाम की समस्या से निजात पाने के लिए गोरखनाथ ओवरब्रिज के समनांतर दो लेन का एक और रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। 600 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज के निर्माण पर 116 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके निर्माण के लिए 38 हजार वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है, उसकी आधी जमीन पर भवन बने हैं। इन सभी भवनों को गिराना होगा। प्रशासन को इनका अधिग्रहण करके मुआवजा देना होगा। जितनी जल्दी जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी, पुल का निर्माण उतनी जल्दी शुरू हो जाएगा। इस पुल को दो साल में बनाया जाना है।
मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन के निर्माण के बाद इस पर ट्रैफिक का दबाव अधिक हो गया है। गोरखनाथ ओवरब्रिज दो लेन होने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। इसी जाम को खत्म करने के लिए सेतु निगम ने इसके समनांतर एक दो लेन का पुल बनाने की सिफारिश की।
[ad_2]
Source link