Gorakhpur News: गोरखपुर में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत पर हंगामा, हॉस्पिटल सील

[ad_1]

Uproar over mother death during operation in Gorakhpur hospital sealed

अस्पताल सील
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


गोरखपुर के सिक्टौर बाजार में प्रसव के लिए ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। इस पर घरवाले हंगामा करने लगे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रसूता की मौत के बाद डॉक्टर और कर्मचारी फरार हो गए। प्रशासन ने देर रात हॉस्पिटल को सील कर दिया।

सिकटौर बाजार महुआतर में ओम सांई हॉस्पिटल संचालित है। जिसे प्रोपराइटर अरुण कुमार जायसवाल संचालित करते हैं। सोमवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रेशमा (25) पत्नी बीरू चौहान निवासी सोनबरसा बालापार को सुबह 10 बजे भर्ती कराया गया था। रेशमा के देवर शनि चौहान के अनुसार 11 बजे आपरेशन रूम में ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें: घर से लापता बुजुर्ग की हत्या, खेत में फेंकी गई लाश मिली; पोस्टमार्टम में खुली हैवानियत

आपरेशन से बच्ची पैदा हुई। ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने के बाद शाम पांच बजे के आसपास मौत हो गई। हालांकि हॉस्पिटल वाले मामले को छिपाए थे। बार-बार दबाव बनाने पर हॉस्पिटल के सभी कर्मचारी धीरे-धीरे फरार हो गए। शनि चौहान ने ही 112 नंबर पर सूचना दी। महिला के पति और ससुर पेंट पालिश का काम करते हैं।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *