Gorakhpur News: गोरखपुर में चार साल की बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्ष की बच्ची के साथ गांव के ही अधेड़ ने दुष्कर्म किया। बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

बच्ची की मां ने बताया कि रविवार को अपने घर पर दो बच्चों को छोड़कर किसी काम से घर से बाहर गई थी। वापस आने पर चार वर्षीय बच्ची घर पर नहीं थी। अपनी बच्ची को खोजते-खोजते एक झोपड़ी के पास गई तो उस झोपड़ी से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी।

झोपड़ी के अंदर देखा तो गांव का ही व्यक्ति उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अपनी आंखों के सामने अपनी ही बच्ची के साथ दुष्कर्म होता देख शोर मचाया तो आरोपी फरार कर हो गया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *