[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के बुढ़वल-सुढि़या मऊ स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब गोंडा से बुढ़वल के बीच 61 किलोमीटर की तीसरी लाइन बिछने जा रही है। इस लाइन के बिछने से गोंडा से सीतापुर और लखनऊ आने-जाने वाली ट्रेनों को अतिरिक्त लाइन मिल जाएगी। इससे दिल्ली व पश्चिमी यूपी से गोरखपुर की तरफ आने-जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी।
गोरखपुर से गोंडा-बुढ़वल-सीतापुर के रास्ते सत्याग्रह, कटिहार-अमृतसर, न्यू जलपाई गुड़ी-अमृतसर समेत करीब 40 एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। उत्तर भारत को पूर्वी भारत से जोड़ने वाली यह लाइन बुढ़वल से सीतापुर के बीच पहले सिंगल थी, जिस वजह से ट्रेनों को लाइन क्लीयर नहीं मिल पाता था।
पिछले महीने लखनऊ मंडल के बुढ़वल-सीतापुर खंड स्थित बुढ़वल-सुढ़िया मऊ स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कराया गया। इससे सीतापुर से बुढ़वल के बीच गुजरने वाली ट्रेनों को सुविधा मिली है। इसके बाद अब बुढ़वल से गोंडा के बीच तीसरी लाइन बिछाई जानी है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में छठ पूजा: घाट किनारे वेदी के लिए वसूली नहीं कर पाएंगे धंधेबाज… हटेंगे कब्जे
[ad_2]
Source link