[ad_1]

चिलुआताल में बच्चे के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार डॉक्टर।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के महेसरा महुआतर स्थित डिम्स हॉस्पिटल से दस माह के बच्चे का अपहरण वहीं पर काम करने वाली डॉ. अनुपमा अवस्थी ने किया था। संचालक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि कर्मचारी कहते थे कि आपके बच्चे से इसकी शक्ल मिलती है, इस वजह से लेकर चली गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला अपने नौ महीने के बच्चे और पति को छोड़ चुकी है। आरोपी डॉ. अनुपमा अवस्थी उत्तराखंड के उत्तरकाशी की मूल निवासी है।
इसे भी पढ़ें: घर में सो रहे थे दंपती, भोर में लगी आग में झुलसे
पुलिस के मुताबिक, महुआतर स्थित डिम्स हॉस्पिटल के संचालक राजीव कुमार विश्वकर्मा ने केस दर्ज कराया। बताया कि उनके अस्पताल में अनुपमा अवस्थी पिछले सात माह से कार्यरत थी। आरोप है कि 17 अप्रैल की शाम को राजीव विश्वकर्मा के 10 माह के बच्चे का अपहरण डॉक्टर अनुपमा ने कर लिया। 18 अप्रैल को संचालक व बच्चे के पिता राजीव की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने महिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया।
[ad_2]
Source link