[ad_1]

किन्नर तान्या को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके रिठुआखोर गांव के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे नेग लेकर लौट रहे किन्नर तान्या (35) को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। ताबड़तोड़ चलाई गई गोलियों में से एक गोली तान्या की पीठ में फंस गई है। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
वहीं, वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। क्षेत्र के बंटवारे के विवाद में गोली मारने की बात कही जा रही है। तान्या की तहरीर पर पुलिस ने किन्नर प्रिया, किरन, मुमताज, पूजा, काजल, दुर्गेश मद्धेशिया के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।
उधर, रात 8:25 बजे के करीब बड़ी संख्या में किन्नर सहजनवां थाना चौराहे पर पहुंच गए और बैरीकेडिंग लगाकर जाम लगा दिए। उनकी मांग थी कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। सीओ कैंपियरगंज ने आश्वासन देकर और एफआईआर की कॉपी किन्नरों को देकर किसी तरह से उन्हें शांत कराया। रात करीब नौ बजे जाम खुल सका। वहीं, जाम की वजह से गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर गाड़ियों की कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक जाम में लोग परेशान दिखे।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी कर सकते हैं खोराबार आवासीय व मेडिसिटी योजना का शिलान्यास, अप्रैल से होगी बुकिंग शुरू
[ad_2]
Source link