[ad_1]

सोशल मीडिया पर असलहा के साथ वायरल वीडियो।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक बार फिर असलहे के साथ वीडियो वायरल कर रंगबाजी का मामला सामने आया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर सब जिला रहेला अपने गुरूर में… बाकी रंगदारी चलेला गोरखपुर में, गाने के साथ वीडियो को वायरल किया गया है। देर रात पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान कर ली है। सभी आरोपी रामगढ़ताल इलाके के बताए जा रहे हैं। आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है।
जानकारी के मुताबिक, वीडियो को नंदू निषाद नाम के युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट से वायरल किया है। इसमें पांच युवक दो राइफल के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में दिखने वाला एक युवक जो प्रॉपर्टी डीलर का करीबी बताया जा रहा है। वह गले में सोने की चेन पहने है। चार युवक उसके अगल-बगल दो असलहों के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में कुछ और युवक भी हैं जो वीडियो और फोटो बनाते हुए दिख रहे हैं।
नंदू निषाद ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। इसने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है कि भइया जी, किंग ऑफ गोरखपुर। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने युवकों की पहचान कर ली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
.
[ad_2]
Source link