[ad_1]

बच्चों ने सीएम योगी से लगाई गुहार।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के जसवल क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेतवर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में जल निगम की ओर से बिना शिक्षा विभाग की अनुमति से गांवों में जल सप्लाई के लिए टंकी का निर्माण हो रहा है। इस संबंध में स्कूलों के बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक वीडियो बनाकर अपील की है कि, सर, स्कूल परिसर में टंकी बनेगी तो हम कहां खेलेंगे? वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य बृज किशोर गुप्ता ने उपजिलाधिकारी कैंपियरगंज से लिखित शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय परिसर में ग्राम सभा की कुछ जमीन है जो विद्यालय के काम आती है। इसी जमीन पर जलनिगम से पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। इस निर्माण के विरुद्ध विद्यालय के प्रधानाचार्य बृज किशोर गुप्ता ने उपजिलाधिकारी को लिखित पत्र देते हुए गुहार लगाई कि विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय खेल का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है।
विद्यालय के बच्चों के पास इस मैदान के अलावा अन्य दूसरी जगह नहीं है। विद्यालय परिसर में पानी के टंकी बनने से बाहरी लोगों का आवागमन भी होगा, इससे विद्यालय की पढ़ाई भी प्रभावित होती रहेगी। प्रधानाचार्य ने इस पानी के टंकी को कहीं और बनवाने की गुहार लगाई है।
[ad_2]
Source link