बिजली मीटर में शंट लगाने वालों के साथ इस रैकेट से जुड़े लोग भी यूपी एसटीएफ के निशाने पर हैं। इसे लेकर एसटीएफ की तरफ से शुरुआती कार्रवाई कर दी गई है। एसटीएफ ने चेयरमैन को 19 कनेक्शन मीटर की डिटेल भेजी है, ये सभी शंट लगाने वाले गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मिले थे।
चेयरमैन ने इन कनेक्शनों की डिटेल रिपोर्ट मुख्य अभियंता से मांगी है। इस कार्रवाई के बाद मंडल के मीटर परीक्षण खंड के जिम्मेदारों की घबराहट बढ़ गई है। चर्चा है कि एसटीएफ गोरखपुर भी इस मामले में गिरोह के लोगों को गिरफ्तार कर सकती है।
दरअसल, ऊर्जा निगम के चेयरमैन ने पूर्वांचल एमडी को पत्र भेजकर एसटीएफ की रिपोट का हवाला देते हुए कहा कि एसटीएफ ने विभिन्न जोन के वितरण खंडों के कनेक्शन पर इस्तेमाल मीटर शंट लगाने वाले गिरोह से बरामद किए हैं। जांच कराकर बताए कि यह मीटर गिरोह के पास कैसे पहुंचे।
पूर्वांचल निगम के मुख्य अभियंता वाणिज्य संजय वर्मा ने चेयरमैन के निर्देश का हवाला देते हुए जोन के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर जोन के 19 कनेक्शनों के उपभोक्ताओं के नाम, मीटर नंबर व पता का उल्लेख करते हुए 14 सवालों की सूची भेजकर सप्ताह भर में रिपोर्ट व जवाब तलब किया है।
मुख्य अभियंता ने सभी वितरण मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं को सूची भेजकर कनेक्शनों की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। 14 सवालों के जवाब देने में परीक्षण खंड के अभियंताओं को पसीने छूट रहे हैं।
एसटीएफ के पास मीटर मिलने से चर्चा है की मीटर बदलने का खेल करने वालों ने बदले मीटर को परीक्षण खंड में जमा करने की जगह उसे शंट लगाने वाले गिरोह को दे दिया होगा। इसी वजह से ये मीटर उनके पास पहुंच गए।
मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया एसटीएफ द्वारा दी गई सूची और चेयरमैन द्वारा मांगे गए विषयों पर जांच कर ली गई है। पूरी जांच करके रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
महाराजगंज, कुशीनगर व देवरिया मंडल में सबसे ज्यादा 19 कनेक्शन मीटर की जो लिस्ट एसटीएफ ने दी है, उसमें 6 कनेक्शन कुशीनगर मंडल के हैं। छह देवरिया मंडल, 6 कनेक्शन महाराजगंज और एक कनेक्शन गोरखपुर शहरी खंड द्वितीय का है।
विस्तार