[ad_1]

रात्रि भ्रमण पर निकले पं धीरेंद्र शास्त्री।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बड़हलगंज की धरती बावा वागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को रास आ गई। तभी तो वे बृहस्पतिवार की आधी रात 12 बजे में भक्तों की सुध लेने निकल पड़े। सबसे पहले उन्होंने नगर के मंदिरों में जाकर मत्था टेककर पूजा अर्चना को। इसके बाद मोटरसाइकिल से पूरे बड़हलगंज का भ्रमण किया, लेकिन उन्हें कोई पहचान नहीं सका। उनके साथ चंद लोग ही थे, जो उनका मार्गदर्शन करते रहे।
पीठाधीश्वर रात में ही बड़हलगंज भ्रमण के बाद कथा स्थल पहुंचे, जहां भक्तों के रुकने के इंतजाम खानपान की व्यवस्था देखी। इसके बाद वे सरयू तट पर पहुंचे। कहा, आपके दर्शन कर धन्य हो गया मैया। उन्होंने प्रणाम कर फिर बुलाने का निवेदन किया।
सरयू तट पर प्रभु श्रीराम की कथा सुनाने आए बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने बृहस्पतिवार की रात्रि बाइक पर सवार होकर नगर के मंदिरों में पूजा अर्चना की और कथा पंडाल में जाकर श्रद्धालुओं से मिल कर उनका हाल जाना।
[ad_2]
Source link