Gorakhpur News: सिरफिरे आशिक ने दुल्हन पर तेजाब फेंकने और दूल्हे को गोली मारने की दी धमकी, शादी टूटी

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके में युवती की शादी से चंद घंटे पहले ही सिरफिरे आशिक ने फोन करके दुल्हन पर तेजाब फेंकने और दूल्हे को गोली मारने की धमकी दे डाली। धमकी से डरे वर पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं आए तो दुल्हन के पिता की हालत बिगड़ने लगी।

लोगों की सहमति के बाद सोमवार को एक रिश्तेदार सामने आया और पुलिस सुरक्षा में दोनों की शादी कराई गई। उधर, पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, 11 फरवरी को तिवारीपुर इलाके की रहने वाली एक युवती की शादी तय थी। शादी के कार्ड बांट गए थे और रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। शादी के पहले की कई रस्में भी अदा हो चुकी थी। लेकिन, इस बीच शादी के दिन अचानक मोहम्मद हारिश पुत्र मोहम्मद ताहिर नाम के युवक का फोन आया।

उसने फोन कर धमकी देते हुए कहा कि अगर शादी हुई तो दुल्हन के चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा। सिरफिरे की इस बात को सुनकर घर वाले घबरा गए। उन्होंने दुल्हन से बात की तो उसने बताया कि वह हारिश को जानती भी नहीं है। अभी दुल्हन के घर में यह बात चल ही रही थी कि तभी दूल्हे के घर वालों को फोन करके सिरफिरे ने बोला कि बारात लेकर आओगे तो मंडप में गोली मारकर हत्या कर दूंगा।

फोन करते ही उन्होंने बारात लेकर आने से इन्कार कर दिया। दुल्हन के घर वालों ने लड़के पक्ष को समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन, दूल्हे के घर वाले उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। अंत में उन्होंने शादी करने से इन्कार कर दिया। बाद में रिश्तेदार से शादी हुई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *