[ad_1]

गोरखपुर में सीएम योगी।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय व फार्मेसी संकाय के संयुक्त तत्वावधान एवं ट्रांसलेशन बायोमेडिकल रिसर्च सोसायटी के सहयोग से 15 दिसंबर से शुरू होने जा रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस उदघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. जी. सतीश रेड्डी और विशिष्ट अतिथि भारत सरकार के औषधि महानियंत्रक डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी उपस्थित होंगे।
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने बताया कि एडवांसेज एंड ऑपर्चुनिटीज इन ड्रग डिस्कवरी फ्रॉम नेचुरल प्रोडक्ट्स (बायोनेचर कॉन-2023) विषयक तीन दिन की इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश-दुनिया में प्रतिष्ठित वैज्ञानिक अपने कार्य अनुभवों से प्रतिभागी शोधार्थियों व विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: प्रधान ने गाड़ी सीखने के दौरान सात बच्चों को रौंदा, एक की हालत गंभीर
[ad_2]
Source link