[ad_1]

गोलघर स्थित सिंह विरयानी पर सन्नाटा
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नवरात्र के दो दिन पहले तक मीट-मुर्गे का बाजार खूब गरमाया रहा। हालांकि एक दिन पहले मंगलवार होने की वजह से कई लोग मायूस हुए। ज्यादातर लोगों ने सोमवार को ही जायका चख लिया। सामान्य दिनों की तुलना में सोमवार को तीन गुना अधिक मीट-मुर्गे की बिक्री हुई।
मंगलवार को कई दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा तो रेस्त्रां-होटल में भी कम ही लोगों ने डिमांड की। गोलघर स्थित सिंह बिरियानी के प्रोपराइटर राजू सिंह कहते हैं कि मंगलवार को ज्यादातर लोग मीट-मुर्गा नहीं खाते हैं। यही वजह रही कि बिक्री कम हुई लेकिन सोमवार को बाजार अच्छा रहा। दो दिन के बराबर ग्राहक आए।
इसे भी पढ़ें: नाव पर सवार होकर आ रही हैं माता, हाथी पर होगा प्रस्थान
एक अनुमान के मुताबिक सामान्य दिनों में शहर में 50 क्विंटल मुर्गा और 15 से 20 क्विंटल बकरे के मीट की बिक्री होती है। सोमवार को तकरीबन सभी दुकानों, रेस्त्रां पर दो से तीन गुनी बिक्री हुई। राजू कहते हैं कि हर साल की तरह इस बार भी पूरे नवरात्र तक उनके रेस्त्रां में मांसाहार नहीं बनेगा।
[ad_2]
Source link