[ad_1]

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को लखनऊ से सहजनवां के सुथनी में बायो कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) प्लांट का शिलान्यास करेंगे। सुथनी में बनने वाले बायो सीएनजी प्लांट में दो सौ टन गीले कूड़े से प्रतिदिन 6.5 से सात टन बायो सीएनजी का उत्पादन होगा। साथ ही रोजाना 40 टन जैविक खाद भी बनेगी।
इस प्लांट का निर्माण 10 एकड़ जमीन में होगा। इससे नगर निगम को हर साल 56 लाख रुपये राॅयल्टी के रूप में मिलेंगे। लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का नगर निगम के सदन हाल में सीधा प्रसारण होगा। सुबह 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके अलावा बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नगर निगम के 46 और नगर पंचायतों के 10 कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।
इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी में ही मिलेगा शिक्षा-रोजगार, नहीं जाना पड़ेगा बेंगलुरू और एनसीआर
[ad_2]
Source link