[ad_1]

ठंड से बचने के लिए यातायात चौराहे के पास आग जला कर बैठे लोग।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर गोरखपुर में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को रात का तापमान लुढ़क कर 7.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन का सबसे सर्द रात थी। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। रात और दिन के तापमान में करीब 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। वहीं, लापरवाही करने वाले बीमार पड़ रहे है।
शुक्रवार को दिन में 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के कारण वातावरण में ठंडक बनी रही। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 24 घंटे बाद ही तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 7.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे चार दिन पहले न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था, लेकिन उसके बाद तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एकाएक गिरावट आ गई।
हालांकि अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। दिन में तापमान 24 व 25 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते लोग हॉफ जैकेट या स्वेटर पहन कर निकल रहे है लेकिन शाम को कांपते हुए घर लौट रहे। इस लापरवाही के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: फर्जी आईकार्ड जारी कर भाजपा नेता सहित कई से जालसाजी, केस दर्ज
[ad_2]
Source link