[ad_1]

रेल म्यूजियम में बच्चों के साथ सेल्फी फोटो लेती महिला।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जलवायु परिवर्तन का असर पूर्वांचल पर अधिक दिख रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो दिसंबर में अधिकतम तापमान भले ही 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहे, लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है, जिससे लोगों को तेज सर्दी का अहसास होता है। जबकि इस बार न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है जो सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक है।
गोरखपुर-बस्ती मंडल में नदियों की अधिकता व हिमालय से नजदीकी के चलते नमी अधिक रहती है। इसके चलते नवंबर में ही सर्दी का अहसास होने लगता है। दिसंबर के पहले सप्ताह में दिन में भी लोग स्वेटर और जैकेट पहने दिखते हैं। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों से सर्दी की शुरुआत देर से हो रही है।
इस साल नवंबर के अंतिम सप्ताह में एक बार ऐसा अहसास हुआ कि सर्दी बस शुरू ही होने वाली है, लेकिन दिसंबर की शुरुआत से ही तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जबकि इस इलाके में इस वक्त अधिकतम तापमान औसतन 27 डिग्री सेल्सियस ही होता है।
इसे भी पढ़ें: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कार्रवाई: जमकर हो रहा भूगर्भ जल दोहन…122 होटल व बैंक्वेट हाल को भेजे नोटिस
[ad_2]
Source link