Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल

[ad_1]

BJP village parikrama statrts from Shuktirtha today: Party president JP Nadda and CM Yogi Adityanath address p

जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा शुकतीर्थ से ग्राम परिक्रमा शुरू कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस यात्रा का आगाज किया। ट्रेक्टर पूजन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के मंच पर पहुंचकर भाजपा नेताओं और आसपास से पहुंचे किसानों के अभिवादन के साथ अपना संबोधन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण से अपने भाषण की शुरुआत की और कहा कि 500 वर्ष का ये सपना पूरा हुआ, अब अयोध्या में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 

पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब भयमुक्त माहौल: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है। पहले मुजफ्फरनगर में दंगे होते थे कई दिन तक दंगे चलते थे। कई नेता भी जेल में थे। अब कोई दंगा कर सकता है क्या? गन्ना मूल्य के बकाया पर बात करते हुए उन्होंने कहा पहले सात प्रतिशत बकाया भुगतान था लेकिन अब 99 प्रतिशत गन्ना भुगतान किया जा रहा है। 119 चीनी मिलों में से 105 मिले ऐसी है जो शत-प्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं।

डबल इंजन सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है: सीएम योगी

कहा कि डबल इंजन की सरकार को लाने का श्रेय अन्नदाताओं को जाता है। जनता से जो वादे किए वो पूरे किए। हमनें मुफ्त बिजली के लिए व्यवस्था की है। हम यहां आए तो पता चला कि यहां का ऑर्गेनिक गुड़ न सिर्फ देश, बल्कि विदेश में भी अपनी खुशबू बिखेर रहा है। इसके लिए बिजनौर, मुजफ्फरनगर और शामली वालों को बधाई। सरधना में खेल यूनिवसिर्टी पर कार्य शुरू हो गया है। ओलंपिक में पदक जीतने वाली बेटियों को हमने नियुक्ति पत्र सौंप दिए हैं। कहा कि पहले की सरकार युवाओं की नौकरी में भी ठगी करती थीं। युवाओं के रोजगार में भी घपला होता था। यूपी में होने वाली 60 हजार भर्ती की प्रक्रिया बिना किसी भेदभाव होगी। 

उन्होंने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए मोटे अनाज यानी सुपरफूड के उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार के स्तर पर विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। आय में बढ़ोतरी के साथ ही ऐसे नौ संकल्पों के साथ इस ग्राम परिक्रमा अभियान को शुरू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से नौ संकल्प लेकर कार्यकर्ता ग्रामीणों के बीच जाएंगे। कहा कि मैं इस यात्रा के प्रति अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मैं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा को इस यात्रा की बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि यह यात्रा किसानों, वंछितों के बीच पहुंचकर जनता को भाजपा का रिपोर्ट कार्ड दिखाएगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं से उन्हें लाभान्वित कराने, उनके महत्वपूर्ण सुझाव लेने का कार्य करेगी और 2024 में 2014 की पुनावृति कराएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *