Groom Stuck in Snowfall: बर्फबारी के बीच फंसा दूल्हा, मदद के लिए पहुंचे CRPF के जवान, ऐसे पहुंचाया दुल्हन के घर

[ad_1]

kashmir snowfall: Groom Stuck in Snow Covered Road CRPF jawans provid assistance

बर्फबारी में फंसा दूल्हा
– फोटो : संवाद

विस्तार


दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में मंगलवार को एक दूल्हा बर्फबारी के बीच फंस गया। ऐसे में दूल्हे के परिवार ने सीआरपीएफ के जवानों से सहयोग मांगा। वही, सीआरपीएफ 180 बटालियन की टीम कड़ी मश्क्कत कर मौके पर पहुंची और दूल्हे को अपने वाहन में बिठा कर दुल्हन के घर तक पहुंचाया गया।

मामला पुलवामा के जनजातीय गांव ब्रह्मपत्री का है, जो कि पहाड़ों के बीच बसा हुआ है। बर्फबारी के बाद गांव की सड़क पूरी तरह से बर्फबारी से ढक गई। इससे दूल्हे को शादी के लिए दुल्हन के घर पहुंचना एक चुनौती बन गया। दूल्हा मुख्तार अहमद ने बताया कि उसकी शादी के दिन बर्फबारी के कारण वह रवाना न हो पा रहा था, लेकिन सीआरपीएफ की मदद से उसकी शादी सफल हो पाई। इस मदद के लिए परिवार के सभी सदस्यों ने जवानों का धन्यवाद किया।

सीआरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि ब्रह्मपत्री गांव की सड़क बर्फबारी से ढक गई। कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंचे। इसके बाद दूल्हे को सीआरपीएफ के वाहन में ले जाकर शादी संपन्न कराई गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *