जीएसटी कार्यालय के मुख्य द्वार पर सांकेतिक रूप से लाश बने व्यापारी – फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जीएसटी की टीमों ने व्यापारियों की दुकानों पर छापा मारा है। इस कार्रवाई को लेकर प्रदेश भर के व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। सोमवार को वाराणसी में सभी व्यापारी संगठनों ने एकत्रित होकर ने जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई का अनोखे ढंग से विरोध किया। चेतगंज स्थित जीएसटी कार्यालय के मुख्य द्वार पर कफन ओढ़कर लेट गए।
सांकेतिक रूप से लाश बन कर जमकर नारेबाजी की। विभागीय अधिकारियों पर दुर्व्यवहार और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। वहीं, यह भी कहा कि ये लोग व्यापारियों को प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं। व्यापारियों ने मांग करते हुए कहा कि अधीकारियों द्वारा व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है।
व्यापारियों के प्रतिष्ठान में क्यों जा रहे जीएसटी अधिकारी अगर जल्द से जल्द जीएसटी छापेमारी को नहीं रोक गया तो विरोध को और भी उग्र करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। यह सब छापेमारी, कार्रवाई और सर्वे सब कुछ अव्यवहारिक है। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने 100 से ज्यादा व्यापारियों के साथ जीएसटी विभाग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
उन्होंने कहा कि जब सारी व्यवस्था ऑनलाइन है तो जीएसटी अधिकारी व्यापारियों के प्रतिष्ठान में क्यों जा रहे हैं। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र से मांग उठाई कि मंत्री स्तर की कमेटी गठित करके जांच कराएं। जिससे व्यापारियों से दहशत और भय का माहौल खत्म हो।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जीएसटी की टीमों ने व्यापारियों की दुकानों पर छापा मारा है। इस कार्रवाई को लेकर प्रदेश भर के व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। सोमवार को वाराणसी में सभी व्यापारी संगठनों ने एकत्रित होकर ने जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई का अनोखे ढंग से विरोध किया। चेतगंज स्थित जीएसटी कार्यालय के मुख्य द्वार पर कफन ओढ़कर लेट गए।
सांकेतिक रूप से लाश बन कर जमकर नारेबाजी की। विभागीय अधिकारियों पर दुर्व्यवहार और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। वहीं, यह भी कहा कि ये लोग व्यापारियों को प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं। व्यापारियों ने मांग करते हुए कहा कि अधीकारियों द्वारा व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है।
व्यापारियों के प्रतिष्ठान में क्यों जा रहे जीएसटी अधिकारी
अगर जल्द से जल्द जीएसटी छापेमारी को नहीं रोक गया तो विरोध को और भी उग्र करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। यह सब छापेमारी, कार्रवाई और सर्वे सब कुछ अव्यवहारिक है। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने 100 से ज्यादा व्यापारियों के साथ जीएसटी विभाग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।