[ad_1]

ज्ञानवापी परिसर का सर्वे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में राखी सिंह की तरफ से एक नया आवेदन हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में दिया गया है। यह आवेदन श्रृंगार गौरी मूल वाद में दाखिल किया गया है। राखी सिंह के अधिवक्ता मानबहादुर सिंह, सौरभ तिवारी व अनुपम द्विवेदी की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया कि बीते साल सर्वे कमीशन के दौरान जो महत्वपूर्ण हिंदू साक्ष्य मिले हैं उसे मुस्लिम पक्ष नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में ऐसी सुरक्षा व्यवस्था की जाए कि जिससे किसी साक्ष्य को कोई नुकसान न पहुंचे और एएसआई का सर्वे सुचारू रूप से चलता रहे।
अदालत इस आवेदन पर पहले से ही नियत तिथि 17 अगस्त को सुनवाई करेगी। यह आवेदन इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा उस जनहित याचिका को वापस लेने की अनुमति देने के तीन दिन बाद दायर किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार को एएसआई सर्वेक्षण आदेश को प्रभावित किए बिना पूरे ज्ञानवापी परिसर को सील करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।
[ad_2]
Source link