Gyanvapi: हाईकोर्ट के फैसले के बाद ज्ञानवापी पहुंचीं किन्नर महामंडलेश्वर, बोलीं- अब मेरे बाबा ज्यादा दूर नहीं

[ad_1]

Kinnar Mahamandaleshwar reached Gyanvapi after decision of High Court for asi survey

काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के पास हिमांगी सखी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश आते ही काशी में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। ज्ञानवापी के सामने काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर साधु-संत खुशी में शंख बजाते हुए नजर आए। वहीं पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद है। हाईकोर्ट के फैसले के तुरंत बाद निर्मोही अखाड़े की महामंडलेश्वर किन्नर हिमांगी सखी काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर पहुंच गईं। उन्होंने हाथ में त्रिशूल लेकर बीच सड़क पर तांडव नृत्य शुरू कर दिया। शंख बजाकर महादेव का जयघोष किया।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने हिमांगी सखी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब बाबा हमारे होंगे। मेरी कामना पूरी होगी। एएसआई सर्वे से आदिविश्वेश्वर बाबा सामने आएंगे। कहा कि आज शंखनाद करती हूं कि बाबा मुक्त होंगे। वह दिन नजदीक आ रहा है जब मैं ज्ञानवापी में जाकर अपने आराध्य अर्धनारीश्वर का जलाभिषेक करुंगी।

उन्होंने कहा कि अदालत और सरकार पर विश्वास है। मसाजिद कमेटी देखती रह जाएगी। जल्द ही बाबा मुक्त होंगे। किन्नर हिमांगी सखी के अलावा कई हिंदूवादी दलों के लोग ज्ञानवापी के बाहर पहुंचे। लोगों ने हर-हर महादेव के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें:  मसाजिद कमेटी को ज्ञानवापी परिसर में जाने से रोकने की कोर्ट से गुहार, कल होगी होगी सुनवाई

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *