Gyanvapi Survey: हाईकोर्ट के फैसले के बाद वाराणसी के डीएम ने बताया कब होगा सर्वे?

[ad_1]

Gyanvapi Survey: After the decision of the High Court, the DM of Varanasi told when the survey will be done?

जिलाधिकारी एस राजलिंगम
– फोटो : a

विस्तार


ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे के हाईकोर्ट के आदेश के बाद वाराणसी के डीएम एस राजलिंगम ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि एएसआई ने शुक्रवार से सर्वे कराने के लिए हमसे सहयोग मांगा है। हमसे जितना होगा उतना सहयोग करेंगे। 

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey: हाईकोर्ट के फैसले के बाद कब होगा सर्वे, किन सवालों के मिल सकते हैं जवाब?

बता दें कि ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज करते हुए ज्ञानवापी परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सर्वे को हरी झंडी दे दी है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एएसआई सर्वेक्षण के लिए वाराणसी न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने कहा- न्याय के हित में ज्ञानवापी में वैज्ञानिक सर्वेक्षण जरूरी।

फैसले पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी बयान आया है। उन्होंने कहा- मैं आदेश का स्वागत करता हूं। मुझे विश्वास है कि एएसआई के सर्वेक्षण से सच्चाई सामने आएगी और इस विवाद का भी निस्तारण होगा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *