H3N2 Influenza: उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हल्द्वानी की लैब में दो मरीजों में हुई वायरस की पुष्टि

[ad_1]

H3N2 Virus

H3N2 Virus
– फोटो : Istock

विस्तार

एच-3 एन-2 वायरस ने उत्तराखंड में भी दस्तक दे दी है। हल्द्वानी की लैब में दो मरीजों में एच-3 एन-2 वायरस की पुष्टि हुई है। इसकी जांच मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में कराई गई थी। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि जितने सैंपल की जांच हुई है, उसकी तुलना में यह संख्या काफी कम है। लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

संजीवनी बनेगा IITR 00693:  IIT रुड़की ने खोजा अनोखा एंटीबैक्टीरियल मॉलिक्यूल, दवा के प्रतिरोध को करेगा खत्म

वहीं, स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सीजनल इन्फ्लूएंजा (एच1एन1, एच3एन2 आदि) से बचाव के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत सीएचसी ही नहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्तर तक पीपीई किट, एन-95 मास्क आदि उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक अस्पतालों के स्तर पर इन्फ्लूएंजा से संबंधित मामलों की सघन निगरानी की जाए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *