Haldwani Violence: क्यों फेल हुआ खुफिया तंत्र…भनक तक नहीं लग सकी, उठ रहे हैं ये सवाल

[ad_1]

Haldwani Violence Why did the intelligence system fail? Uttarakhand news Read all update in hindi

पुलिस बल तैनात
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए बवाल और आगजनी की घटना ने पुलिस के खुफिया तंत्र की कमजोरी को भी जगजाहिर कर दिया। बनभूलपुरा में हर दिन एलआईयू और खुफिया विभाग के अधिकारी, कर्मचारी घूमते रहते हैं, लेकिन इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

यहां तक कि हर दिन गश्त करने वाली लोकल पुलिस भी यहां का माहौल नहीं समझ सकी, जिसके कारण इतना बड़ा बवाल हो गया। खुफिया तंत्र मौके पर तो एक्टिव दिखा, लेकिन इतने बड़े बवाल की आशंका को भांपने में असफल रहा।

ये भी पढ़ें…Haldwani: उत्तराखंड की संस्कृति पर कभी नहीं पड़े खून के छींटे, देवभूमि के ललाट पर दाग लगा गई हल्द्वानी हिंसा

यूं तो एलआईयू कर्मचारी बीते बुधवार से ही क्षेत्र में एक्टिव थे, लेकिन इसके बावजूद खुफिया तंत्र कोई भी इनपुट जुटा नहीं पाया। जिससे कार्रवाई के लिए बनभूलपुरा के बीच फंसी पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम की जान आफत में पड़ गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *