[ad_1]

तनुज की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ में छत की रेलिंग से साड़ी बांध कर खेल रहे मासूम बालक के गले में साड़ी का फंदा कस गया। जानकारी होने पर परिजन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शहर के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी धरम सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम बड़ा बेटा तनुज (12) छठवीं का छात्र था। गुरुवार सुबह वह छत पर अकेला खेल रहा था।
बताया कि रेलिंग पर साड़ी बांध कर उसे खींच रहा था। तभी साड़ी का फंदा उसके गले में फंसने से अचेत होकर गिर गया। जब परिजनों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। फंदे से अलग कर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर डीएस वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। छात्र अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। पिता धरम सिंह खेती करते हैं। बताया कि दो बेटे हैं, जिनमें मृतक बड़ा था। वहीं, छोटा बेटा अनुज (4) है। कोतवाली के एसआई हरे कृष्णा यादव ने कहा कि सूचना पर सीएचसी पहुंचे थे। शव का पंचनामा भरवाया गया है। बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
[ad_2]
Source link