Hamirpur: ट्रक ने तीन बाइक सवारों को रौंदा, दो युवक व एक किशोरी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

[ad_1]

Hamirpur Accident: Truck crushed three bike riders, two youths and a girl died

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-सागर हाईवे एनएच-34 पर नरायच गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार दो युवक व एक किशोरी को रौंद दिया। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया और स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी के स्पीड ब्रेकर बनवाने के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।

सोमवार को मौदहा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कानपुर-सागर हाईवे पर नेशनल हाईवे 34 पर नरायच गांव के पास कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र के ग्राम सलुआ निवासी विनोद कुमार अहिरवार (25) पुत्र राम प्रताप अहिरवार, विनोद (21) पुत्र रामकृपाल की मौत हो गई। वहीं किशोरी अर्चना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *