Hamirpur: ट्रीटमेंट प्लांट हथली में जल दिवाली कार्यक्रम, महिलाओं को पानी को साफ करने के बारे में दिया प्रशिक्षण

[ad_1]

In the Jal Diwali program, knowledge was distributed to women to protect drinking water sources from contamina

जल दीपावली कार्यक्रम
– फोटो : संवाद



नगर परिषद हमीरपुर की ओर से मंगलवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए जल ट्रीटमेंट प्लांट हथली में जल दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद हमीरपुर के ईओ संजय कुमार ने की। उन्होंने महिलाओं को जल दिवाली कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

कहा कि जल दिवाली कार्यक्रम महिलाओं के लिए जल और जल के लिए महिलाएं थीम पर 9 नवंबर तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जल स्वच्छ करने के बारे में प्रशिक्षण देना और जागरूक करना है, ताकि महिलाओं को जल को स्वच्छ करने के बारे में जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में जल शक्ति विभाग मंडल हमीरपुर के कनिष्ठ अभियंता रमन शर्मा ने महिलाओं को खड्ड से पानी उठाने और उसके बाद पानी को फिल्टर करने की विधि तथा उस पानी के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नगर परिषद की ओर से राजिंद्र, अंकित सहित अन्य कर्मचारी व स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *