Hamirpur: दुष्कर्म पीड़िता किशोरियों के पिता की आत्महत्या के बाद एसपी ने की कार्रवाई, थाना प्रभारी हटाए गए

[ad_1]

Hamirpur: SP took action after the suicide of father of teenage misdeed victim, removed sho from the post

यूपी पुलिस
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


घाटमपुर थानाक्षेत्र के बरौली स्थित ईंट भट्ठे में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरियों की आत्महत्या के बाद पिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक का अंतिम संस्कार कर बेटे ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी। जिस पर किशोरियों की आत्महत्या के आरोपी ठेकेदार की पत्नी व बेटी के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने व धमकी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले में एसपी ने सख्त कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने पर सिलोलर थाना प्रभारी संजय सिंह को हटा दिया गया है। 

सिसोलर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार कानपुर जनपद के घाटमपुर स्थित ईंट भट्ठों में परिवार सहित मजदूरी करने गया था। फरवरी महीने में भट्ठे के ठेकेदार रामस्वरूप के बेटे रज्जू व भांजे संजू ने दोनों किशोरियों को शराब पिलाने के बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो और फोटो बना लिए थे। आहत किशोरियों ने 29 फरवरी को ईंट भट्ठे के पास एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कानपुर की घाटमपुर पुलिस ने आनन-फानन मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों रामस्वरूप, रज्जू व संजू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

दोनों आरोपियों के मोबाइल को पुलिस ने फाेरेंसिक जांच के लिए भेजा था। ग्रामीणों में चर्चा है कि घटना के बाद से ही भट्ठा संचालकों की ओर से पीड़ित परिवार पर मामले में समझौता करने का दबाव बनाते हुए धमकी दी जा रही थी। बताते हैं कि बीते सोमवार को घाटमपुर से आई एक महिला ने भी पीड़ित परिवार को धमकी दी थी। पीड़ित पिता ने बुधवार सुबह करीब सात बजे गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर नाले के पास बबूल के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *