Hamirpur: सरकारी वाहन के दुरुपयोग मामले की जांच करेंगे एचआरटीसी के महाप्रबंधक ऑपरेशन

[ad_1]

जांच(सांकेतिक)

जांच(सांकेतिक)
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक के वाहन के दुरुपयोग करने के मामले की जांच अब एचआरटीसी के महाप्रबंधक (ऑपरेशन) पंकज सिंघल करेंगे। प्रबंधन ने सात दिन के भीतर मामले की जांच रिपोर्ट शिमला भेजने के निर्देश दिए हैं। 29 नवंबर को एचआरटीसी हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक की धर्मपत्नी और बेटी ने अपने निजी कार्य के लिए सरकारी वाहन का प्रयोग किया था। इससे पहले जिस मंडलीय प्रबंधक के सरकारी वाहन का दुरुपयोग किया गया था, उसी अधिकारी को मामला की जांच का जिम्मा सौंप दिया था। 

 मटाहनी स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तैनात एक महिला स्कूल अध्यापक ने एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक के बेटे, पत्नी और बेटी के खिलाफ मारपीट करने और छेड़छाड़ के आरोप में हमीरपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। वहीं मंडलीय प्रबंधक की बेटी ने भी संबंधित महिला अध्यापक के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। मंडलीय प्रबंधक का बेटा हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय दडूही में एमबीए का स्टूडेंट है। रोजाना की तरह वह 29 नवंबर को विवि जा रहा था। जब वह मटाहनी स्कूल के पास पहुंचा तो वहां पर एक कार चालक से टक्कर हो गई।

इस दौरान दोनों चालकों के बीच बहस हो रही थी। छात्र का आरोप है कि जब वह कार चालक से बात कर रहा था तो स्कूल की महिला अध्यापक ने उसे थप्पड़ मारे। इसके बाद पीड़ित ने अपनी माता को इसकी सूचना दी। इसके बाद एचआरटीसी के सरकारी वाहन में सवार होकर पीड़ित की माता और बहन मौके पर पहुंचे। बहसबाजी के बाद मारपीट शुरू हो गई। स्कूल अध्यापक ने आरोप लगाया कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की और छेड़खानी भी की। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट के आरोप में मामला दर्ज करवाया। इस पर पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की। उधर, मंडलीय प्रबंधक हमीरपुर अवतार सिंह कंवर ने बताया कि वाहन के दुरुपयोग के आरोप गलत हैं। बेटे के साथ मारपीट करने के बाद दूसरा पक्ष बेवजह तंग करने का प्रयास कर रहा है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *