[ad_1]

क्रिकेट प्रतियोगिता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अटल बिहारी बाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में महिला अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के मध्य खेला गया। कर्नाटक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। मिथिला विनोद ने 23 रन, तेजस्वनी ने 19 और निक्की प्रसाद ने भी 19 रनों का योगदान दिया। आंध्र की ओर शबनम, थनमयी, रंगालक्ष्मी, बीएस दीप्ति ने एक-एक विकेट लिया। तीन खिलाड़ी रन आउट हुए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आंध्रप्रदेश की टीम 18 ओवरों में 62 रन ही बना पाई। साई लक्ष्मी ने 19 और महक ने 16 रन बनाए। कर्नाटक की ओर से मिथिला विनोद ने तीन, चिन्मय शिवानंद ने दो, श्रीनीति ने दो विकेट, रिथु गौड़ा और तेजस्वनी ने एक-एक विकेट लिया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। कर्नाटक ने आंधप्रदेश की टीम को 30 रन से हराया और बीसीसीआई वुमन अंडर-19 टी-20 क्रिकेट की ट्राॅफी अपने नाम की।
प्रदेश क्रिकेट संघ के महासचिव अवनीश परमार ने दानों टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा। परमार ने कर्नाटक की टीम की कप्तान निक्की प्रसाद को ट्राॅफी दी। इस अवसर पर निदेशक एचपीसीए एवं जिला क्रिकेटर संघ हमीरपुर के प्रधान प्रेम ठाकुर, महासचिव अनिल भाटिया, संजय ठाकुर, रिपन सिंह, जिला हमीरपुर के अकादमियों के कोच भी उपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link