Hamirpur News: बनवीर बोले-व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में 98 वर्षों से जुटा है स्वयंसेवक संघ

[ad_1]

Banveer rana said  Swayamsevak Sangh has been engaged in nation building through individual development for 98

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस का कार्यक्रम हमीरपुर जिला के स्वयंसेवकों ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष जगदीश गौतम रहे। वहीं, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक बनवीर राणा रहे ।  सैकड़ों स्वयंसेवकों ने हमीरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से देश भक्ति गीतों के पर पथ संचलन किया और भारत माता का जयघोष किया। इससे पूर्व अतिथियों ने शस्त्र पूजन करते हुए समाज को सशक्त बनाने का संदेश भी दिया। इस दौरान बनवीर राणा ने सभी प्रदेशवासियों को विजय दशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। कहा कि इसी दिन वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉक्टर केशव बलराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी ।

उस कालखंड में तुष्टीकरण प्रमुख भूमिका में थी, आज भी कई राजनीतिक दल उसी का पोषण करते पाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ पिछले 98 वर्षों से व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटा हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का काम समस्त हिंदू समाज को जागृत कर राष्ट्र निर्माण में उसकी अहम भूमिका बनाने के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। संघ की शाखा संस्कार देने का केंद्र है और यह हर व्यक्ति के लिए सरल सुलभ उपलब्ध है। देश में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं, जहां संघ से प्रेरणा पाकर स्वयंसेवकों ने विविध क्षेत्र में संगठनों का निर्माण किया और समाज को दिशा दिखाने का प्रयास किया। इसी क्रम में वनवासी कल्याण आश्रम, विद्या भारती, मजदूर संघ और किसान संघ का उदाहरण स्पष्ट है। उन्होंने विशेष तौर पर पंजाब पीड़ित सहायता समिति का उल्लेख किया, जिसे प्रकाश चंद जोशी ने शुरू किया था और पंजाब में आतंकवाद के समय अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य के प्रति समर्पण का काम किया था। 

बनवीर ने बताया कि संघ की प्रार्थना से स्पष्ट संकेत और सीख मिलती है कि संघ भारत को परम वैभव के ऊपर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक संजय कुमार, विभाग संघचालक राजेंद्र शर्मा, जिला संघचालक रणवीर राणा, किशोर शर्मा, विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह मंत्री पंकज भारतीय, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, कमलेश कुमारी, बजरंग दल के जिला सह संयोजक राकी धीमान, जिला विद्यार्थी प्रमुख विजय शर्मा, भाजपा नेता नवीन शर्मा, देवराज शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल शामा भी उपस्थित रहे ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *