[ad_1]

प्रस्तुति देते सैनिक स्कूल के कैडेट्स।
– फोटो : संवाद
विस्तार
सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा ने अपना 46वां स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। नगरोटा बगवां के विधायक रघुवीर सिंह बाली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कैप्टन इंडियन नेवी एम के महावर प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल, लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन शर्मा उप प्रधानाचार्य, लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र सिंह प्रशासनाधिकारी एवं स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य और कैडेट्स ने उनका स्कूल प्रांगण में भव्य स्वागत किया।
समारोह का मुख्य आकर्षण सैनिक स्कूल के कैडेट्स द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का अद्भुत प्रदर्शन रहा जिसमें मास पीटी, हाई हॉर्स डिस्प्ले, फ्लैग डिस्प्ले, भांगड़ा, राजस्थानी लोकगीत, नाटी एवं अन्य विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिससे उन्होंने उपस्थित सभी मेहमानों का मन मोह लिया। इसके बाद स्कूल प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और इसमें उन्होंने स्कूल और कैडेट्स की उपलब्धियों को दर्शाया। उन्होंने कहा कि स्कूल हमेशा कैडेट्स के लिए एक अनुकूल शिक्षा पर्यावरण प्रदान करने के लिए समर्पित है।
मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में विजेताओं को ट्राफियां प्रदान की जिसमें सतलुज सदन ने प्रतिष्ठित एनडीए जीओसी इन वेस्टर्न कमांड एकेडमिक ट्रॉफी और मेजर सुधीर वालिया कॉक हाउस ट्रॉफी जीती। ब्यास सदन ने कैप्टन नितिन गौतम मेमोरियल साहित्यिक ट्रॉफी जीती। इसके अतिरिक्त सत्र 2022-23 में सीबीएसई द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को भी मैरून ब्लेजर प्रदान किए गए।
उन्होंने स्कूल प्रशासन एवं स्टाफ सदस्यों की मेहनत और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है जिससे सैनिक स्कूल एक प्रमुख संस्थान के रूप में स्थापित हो सका है। मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की आप हमारे राष्ट्र का भविष्य है अतः आप सब अपनी मेहनत और समर्पण के माध्यम से बेहतरीन प्रयास करते हुए अपने जीवन में उच्च नैतिक मूल्यों को अपनाएं एवं अपनी क्षमताओं का आकलन करते हुए भविष्य में सर्वोत्तम की ओर अग्रसर होते हुए देश की सेवा करें।
अपने भाषण में मुख्य अतिथि ने स्कूल के 1978 में स्थापना से अब तक के 46 वर्षों के सफल स्थापना आयोजन पर पूरे स्कूल को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्कूल प्रशासन और कर्मचारियों को उनकी मेहनत और स्कूल को एक प्रमुख संस्थान के रूप में उभारने तथा प्रदेश का गौरव बनाने के लिए के लिए बधाई दी।
[ad_2]
Source link