[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के पाली में खुद को बीएसएफ का जवान बताकर प्रयागराज के एक युवक ने युवती से दोस्ती कर ली। फिर शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार को युवक, उसके दो भाइयों और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2022 में वह बीए की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान एक दिन उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम-पता प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताजपुर भीकमपुर निवासी अभिषेक यादव बताया। युवती के मुताबिक अभिषेक ने खुद को बीएसएफ का जवान बताया और पश्चिम बंगाल में तैनात होने की बात कही। 2023 में अभिषेक घर आया और युवती के माता-पिता से शादी करने इच्छा जताई।
[ad_2]
Source link