[ad_1]

युवती की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तुम मेरी नहीं हो सकती हो…तो मैं किसी और की होने नहीं दूंगा… यह डॉयलाग भले ही फिल्मी लगता हो लेकिन हरदोई जिले के हरपालपुर में एक युवती ने अपने प्रेमी की ऐसी ही धमकियों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवती के घर में घुसकर दो दिन पूर्व प्रेमी ने दूसरी जगह शादी करने पर धमकी दी थी। जिससे परेशान होकर युवती ने मंगलवार सुबह फांसी लगा ली। इस पूरे मामले में प्रेमी समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
घटना थाना क्षेत्र के भटौली गांव की है, जहां के रहने वाले एक किसान की 19 वर्षीय पुत्री का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि युवती की शादी उसके परिजनों ने तय कर दी थी और तीन मई को युवती की कन्नौज जनपद के एक युवक से शादी होनी थी। शादी की बात पता चलते ही युवती का प्रेमी नाराज हो गया और युवती को धमकाते हुए घर में घुस गया।
[ad_2]
Source link