[ad_1]

मजार हटाने के लिए हरिद्वार में तैनात पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कनखल थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से धार्मिक स्थलों को प्रशासन की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई स्थल के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें….UKSSSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो भर्ती परीक्षाएं कीं स्थगित, एक मौसम के कारण रोकी, दूसरी पर याचिका दायर
पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहले जमालपुर कला स्थिति स्कूल परिसर में बने धार्मिक स्थल को हटवाया। इसके बाद जगजीतपुर क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के सामने कॉलोनी में बने धार्मिक स्थल को ढहाया गया।मौके पर एडीएम पीएल शाह, लोनिवि, नगर के अधिकारियों के साथ ही भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
वहीं ऋषिकुल विद्यापीठ के मैदान पर स्थापित शिवलिंग को हटाने आए कर्मचारियों की महिलाओं से तीखी बहस हो गई। महिलाओं ने यहां जमकर हंगामा किया। भारी विरोध के बाद कर्मचारी वापस लौट गए।
[ad_2]
Source link