Haridwar: चेक बाउंस के मामले में भाजपा नेता की पत्नी फरार, पुलिस ने घर पर चस्पा किया कुर्की का नोटिस

[ad_1]

Haridwar: BJP leader wife absconding in check bounce case police pasted attachment notice at home

नोटिस
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार


हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में यूपी पुलिस ने पहुंचकर ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। भाजपा नेता की पत्नी चेक बाउंस के मामले में लगातार फरार चल रही है। साथ ही महिला की आसपास के क्षेत्र में तलाश भी की गई।

पुलिस के अनुसार, यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाने से महिला दरोगा लतेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ज्वालापुर पहुंची और चंद्राचार्य चौक के पास भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य नागर के घर पर कुर्की का नोटिस तामील कराया। आदित्य की पत्नी मोनिका नागर का चेक बाउंस के मामले में कोर्ट से समन जारी हुआ था, लेकिन महिला कोर्ट में पेश नहीं हो रही है।

Uttarakhand: ट्रेन से कटकर पूर्व सांसद बलराज पासी के भांजे सहित दो की मौत, शादी में जा रहे थे तीन दोस्त

बताया, लगातार फरार चल रही है। इसके बाद रविवार को टीम ने यहां पहुंचकर पहले महिला की तलाश की, कुछ पता न चलने पर घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर से पुलिस टीम यहां आई थी। कुर्की नोटिस चस्पा कर टीम वापस चली गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *