[ad_1]

जेल
– फोटो : Pixabay(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद में जेल प्रशासन ने सोमवार को दोपहर बैरकों की रैंडम तलाशी ली। इस दौरान एक विचाराधीन बंदी के पास मोबाइल फोन मिला, जिससे हड़कंप मच गया। बंदी के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Uttarakhand: हल्द्वानी जेल में एक महिला समेत 55 कैदी मिले HIV संक्रमित, मचा हड़कंप
पुलिस के मुताबिक, जेल प्रशासन ने बैरकों में बंदियों की रैंडम तलाशी ली। बंदीरक्षक अक्षय को बैरक नंबर एक में सुमित निवासी मजरी मोहल्ला जमालपुर थाना कनखल पर शक हुआ। तलाशी लेने पर मोबाइल फोन मिला। बंदी ने अंडरवियर के अंदर की-पैड वाला मोबाइल फोन छिपाकर रखा था।
आरोपी से सिम, पॉवर बैंक, चार्जर और डाटा केबल भी बरामद हुआ है। बंदी रक्षक ने तत्काल जेल प्रशासन को जानकारी देकर मोबाइल को जब्त कर लिया। प्रभारी जेलर प्यारे लाल आर्य ने सिडकुल थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हालांकि, जेल प्रशासन के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
[ad_2]
Source link