Haridwar: भोलेनाथ शंकरा…पर खूब थिरके कांवड़ यात्री, संग झूम उठा प्रशासन, हंसराज रघुवंशी ने बांधा समा

[ad_1]

Bholenath Shankara... Kanwar Yatris danced a lot, whole

भजन गायक हंसराज रघुवंशी
– फोटो : amar ujala

विस्तार


हरिद्वार के ओम पुल घाट पर आयोजित दिव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने खूब समा बांधा। कांवड़ यात्रियों के साथ ही हरिद्वारवासी और पुलिस और प्रशासनिक अमले ने भजन संध्या में खूब आनंद उठाया। एक बाद एक प्रसिद्ध भजनों पर सभी के पांव थिरकते रहे।

देर शाम भजन संध्या का उद्घाटन मुख्यमंत्री धामी के साथ योग गुरु स्वामी रामदेव, दक्षेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर रविंद्रपुरी महाराज, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद व अन्य ने फीता काटकर किया। इसमें पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध गायक और उनकी पूरी टीम का स्वागत किया।

कांवड़ मेला में पुलिस और प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भजनों का दौर शुरू हुआ तो देर रात तक जारी रहा। हंसराज रघुवंशी ने शिव समा रहे मुझमें और मैं धन्य हो रहा…, लागी लगन मेरे शंकरा, मेरा भोला है भंडारी, गंगा किनारे और शिव कैलाश के वासी आदि भजनों की प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरी। अंतराल में भजन गायक ने दर्शक श्रोताओं का भी साथ लिया। पूरा माहौल शिवमय हो गया।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand Weather: आफत बनकर बरसी बारिश, काशीपुर में दो मकान ध्वस्त, मलबे में दंपति की मौत, बच्ची घायल

कांवड़ लेकर गंगाजल भरने आए यात्रियों ने भी इस भजन संध्या में शामिल होकर खूब आनंद लिया। कांवड़ यात्रियों के पांव थिरकते रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी व उनके बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान जिलाधिकारी, एसएसपी अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, सीओ निहारिका सेमवाल, जूही मनराल, अनिल जोशी, इंस्पेक्टर कोतवाली भावना कैंथोला, ज्वालापुर इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा समेत बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *