Haridwar: रेंजर समेत चारों मृतकों का हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

[ad_1]

Rishikesh Chilla road accident Four Including ranger Funeral Held in Haridwar

रेंजर समेत चारों कर्मचारियों का हुआ अंतिम संस्कार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चीला रेंज में ट्रायल के लिए बुलाए गए इलेक्टि्रक वाहन (ईवी) हादसे में मृतक रेंजर समेत चारों कर्मचारियों का मंगलवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी, परिजन और क्षेत्रवासी कर्मचारियों को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे।

बता दें कि सोमवार को ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया। 

क्लोरीन गैस का रिसाव: खाली प्लाट में तीन साल से पड़े थे सिलिंडर, अचानक बदबू फैली तो दहशत में आए लोग, तस्वीरें

मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को खाई से निकाल कर उपचार के लिए एम्स पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *