Haridwar: शत्रु संपत्ति मामला…शिकायतकर्ता ने उठाई सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग, 28 लोगों पर दर्ज है मुकदमा

[ad_1]

Enemy property case: Complainant raised demand for providing security Haridwar Uttarakhand news

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ज्वालापुर में शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के मामले में पीसीएस सहित 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद शिकायतकर्ता ने जानमाल की सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने एसपी विजिलेंस को पत्र भेजा है। साथ ही मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी और आईजी को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है।

ज्वालापुर निवासी अहसान अंसारी ने वर्ष 2016 में शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। करीब सात साल चली जांच के बाद अब विजिलेंस ने चार लेखपाल व एक रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी और अन्य सहित 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

वर्ष 2004 में दर्ज कराई गई थी शिकायत

मामले की जांच के दौरान शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के लिए विजिलेंस सेक्टर देहरादून में बुलाया भी गया है। शिकायतकर्ता अहसान अंसारी ने बताया कि आरोपी परिजनों को जान और माल का नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे की जांच के दौरान उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand:  नए साल में तत्काल मिलेंगी आपदा की सूचनाएं, 53 करोड़ के संयंत्रों से लैस होगी नई बिल्डिंग

शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2004 में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद शत्रु संपत्ति घोषित हुई, लेकिन अधिकारियों से सांठगांठ कर मामले में खेल किया गया। 2010 तक जमीन खुर्द-बुर्द कर दी गई। बताया कि शत्रु संपत्ति में करीब नौ बीघा भूमि पर 150 से ज्यादा मकान बने हुए हैं।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *