Haridwar: हरकी पैड़ी पर रील बनाना युवतियों को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तलाश में जुटी

[ad_1]

हरकी पैड़ी पर रील बनाती युवतियां

हरकी पैड़ी पर रील बनाती युवतियां
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरकी पैड़ी के पास मालवीय घाट पर रील बनाने वाली दोनों युवतियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। युवतियों की बनाई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसमें श्री गंगा सभा से लेकर श्रद्धालुओं ने आपत्ति दर्ज कराई थी। एसपी सिटी ने कहा कि तीर्थ की मर्यादा का ध्यान रखते हुए इस तरह के वीडियो कोई भी श्रद्धालु न बनाए।

तीन दिन पहले रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें दो युवतियां मालवीय घाट के पास फिल्मी गीत पर डांस करती नजर आ रही हैं। श्री गंगा सभा के कड़ी आपत्ति जताने पर मामला गरमा गया। पूर्व में भी इस तरह की कई वीडियो वायरल हुई हैं।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदान में ठंडी हवाओं ने दी राहत, अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

हाल में वायरल वीडियो को लेकर पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है लेकिन जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि हरिद्वार हरकी पैड़ी धार्मिक आस्था का केंद्र है इसलिए कोई भी यहां ऐसा कार्य नहीं करें जिससे भावनाएं आहत हों। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जो भी इसमें शामिल हैं उन्हें चिन्हित करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी तीर्थ की मर्यादा का ख्याल रखें। इस तरह की वीडियो बिल्कुल भी न बनाएं। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *