Haridwar News: घर से आठ माह का मासूम चोरी, जिलेभर में नाकाबंदी, शनि दान मांगने आए साधु की तलाश में जुटी पुलिस

[ad_1]

मासूम चोरी

मासूम चोरी
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कडच्छ मोहल्ले में घर से आठ माह का बच्चा चोरी हो गया। एक साधु और एक बाइक सवार युवक पर संदेह है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना शनिवार दोपहर की है। जब कडच्छ मोहल्ले में एक पीले वस्त्र पहने एक साधु शनि दान मांगने के लिए रविंद्र और पीकू के घर पर पहुंचा। रविंद्र की पत्नी राखी दरवाजा बंद कर कपड़े सुखाने के लिए छत पर चली गई। कुछ देर बाद जैसे ही वह नीचे उतर कर आई तो कमरे से उनका आठ महीने का बच्चा शिवांग गायब था।

ये भी पढ़ें…Electricity Bill: बिजली बिल जमा कराने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगी, राजस्थान से किया आरोपी गिरफ्तार

बच्चा चोरी होने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी, एसएसआई अंशुल अग्रवाल, रेल चौकी इंचार्ज सुधांशु कौशिक सहित आसपास की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इलाकों में नाकाबंदी कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई। जिलेभर में सूचना फ्लैश कर चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम शहर में अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *