Hathras: मसाले से भरे लोडर मैक्स ने राहगीर और ई रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

[ad_1]

Loader Max loaded with spices collides with a pedestrian and an e-rickshaw

सड़क दुर्घटना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मसालों से भरे लोडर मैक्स ने पहले अलीगढ़ रोड पर श्री राम अस्पताल के निकट राहगीर को टक्कर मारी और उसके बाद आगरा रोड पर ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। 

21 वर्षीय विष्णु पुत्र बंटू निवासी मीतई थाना चंदपा ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह 21 जनवरी की रात मीतई से कुछ सवारियां लेकर हाथरस की तरफ आ रहा था। आगरा रोड पर चिंताहरण मंदिर के निकट सामने से आ रहे मसालों से भरे लोडर ने उसके ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। 

ई रिक्शा सवार समीर पुत्र इमदाद निवासी, नसरूद्दीन पुत्र समसुद्दीन, ऋषभ पुत्र पप्पन खान निवासीगण श्रीनगर थाना हाथरस गेट व कृष्णा पुत्र राधेलाल निवासी अर्जुनपुर थाना चंदपा घायल हो गई। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कृष्णा की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। हादसे से पूर्व वाहन चालक ने अलीगढ़ रोड पर पैदल यात्री राजकुमार वर्मा पुत्र गोपालदास वर्मा निवासी नवलनगर को टक्कर मारकर घायल कर दिया। 

तीन माह की गर्भवती पत्नी को छोड़ गया विष्णु

विष्णु की मौत की जानकारी होते ही परिजन शोक में डूब गए। परिजनों ने बताया करीब एक साल पूर्व ही विष्णु की शादी हुई थी। वह अपने पीछे तीन माह की गर्भवती पत्नी को छोड़कर गया है। 

ई रिक्शा की चपेट में आने से महिला घायल

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के सासनी गेट चौराहे के निकट विष्णुपुरी निवासी ओमवती पत्नी राय सिंह घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *