[ad_1]

ई-रिक्शा प्रतीकात्मक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में अलीगढ़ रोड स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे छात्र को बुधवार की दोपहर को एक ई रिक्शा चालक ने बुरी नीयत से खींचने का प्रयास किया। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है।
बता दें कि शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यापारी का 12 वर्षीय बेटा अलीगढ़ स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में छठवीं क्लास में पढ़ता है। बुधवार की दोपहर को छुट्टी होने के बाद वह पैदल स्कूल से घर जा रहा था। आरोप है कि तभी पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने छात्र को जबर्दस्ती खींचकर चालक में बैठने का प्रयास किया, लेकिन छात्र ने हाथ छुड़ा लिया और भाग गया।
इसके बाद चालक ई-रिक्शा लेकर भाग गया। छात्र ने घर पहुंचकर तुरंत इस घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों के होश फाख्ता हो गए। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने स्कूल व अलीगढ़ रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, लेकिन अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं मिला है। कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है, फिर भी ई रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।
[ad_2]
Source link