[ad_1]

गेहूं खरीद
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हाथरस में अब तक 67 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 11 हजार पांच सौ क्विंटल गेंहू की खरीद हो पाई है। ऐसे में खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी क्रय केंद्रों पर मोबाइल केंद्र की व्यवस्था की गई है। इसके तहत कोई भी किसान अपने घर पर ही गेहूं की बिक्री कर सकता है।
जिले में 68 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। बीते साल लक्ष्य पूरा नहीं हुआ था। इस कारण अब गेहूं खरीद के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। सभी केंद्र प्रभारियों को जिला प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई किसान ज्यादा मात्रा में गेहूं बेचना चाहता है तो निकट के क्रय केंद्र प्रभारी से मोबाइल नंबर पर संपर्क करेगा।
उसके बाद केंद्र प्रभारी वाहन के साथ उसके घर से ही गेहूं की तुलाई करवाएंगे। अब तक जिले में 67 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 11 हजार पांच सौ क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार का कहना है कि किसानों की मांग पर घर से गेहूं खरीद की व्यवस्था की गई है।
[ad_2]
Source link